पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निरंकार की भक्ति में ही सच्चा सुख : हरबंस सिंह

निरंकार की भक्ति में ही सच्चा सुख : हरबंस सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - होशियारपुर
निरंकारी सत्संग भवन में संत सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें प्रवचन करते हुए महात्मा हरबंस सिंह ने कहा कि निरंकार की भक्ति में ही जीवन के सब सुख शामिल हैं और सच्चे सतगुरु की शरण में जाकर ही मुक्ति मिल सकती है। इस मौके पर अध्यक्ष महात्मा मोहन लाल ने महात्मा हरबंस सिंह को सिरोपा देकर सम्मानित किया।
सम्मेलन में जसवंत सिंह ने मेरे मिशन का एक ही नारा जग में भाईचारा तथा गुरसेवक सिंह ने सतगुरु जिहदे ते दयाल हुंदा ए रहमतां दे नाल मालोमाल हुंदा ए कव्वाली पेश करके संगत को निहाल किया। इस अवसर पर महात्मा सतपाल सिंह, बचनपाल सिंह, अमनदीप सिंह, दर्शन सिंह राजपुर, मनदीप कौर बाहगा, तेजिंदर कौर, दर्शन सिंह राजा कलां, संचालक सुरजीत सिंह, अवतार सिंह, सुखबीर सिंह, सुखदेव सिंह, शशि बाला, प्रवीन कुमारी, बख्शीश कौर, मनजीत कौर, लेखराज, मोहन सिंह, नरिंदर सिंह, सुषमा रानी व रेशम कौर मौजूद थे।