मेरा भारत महान...
भास्कर न्यूज - होशियारपुर
पुलिस लाइंस में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यातिथि उद्योग व वाणिज्य मंत्री मदनमोहन मित्तल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। परेड कमांडर डीएसपी मनोहर के नेतृत्व में पंजाब पुलिस, सीमा सुरक्षा बल खड़कां, पंजाब होम गार्ड्स, पूर्व फौजी, एनसीसी व गलर््ज स्काऊट की टुकड़ी की तरफ से निकाली गई मार्च पास्ट की सलामी ली। सीएम बादल के मुख्य राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद, डीसी तनु कश्यप व एसएसपी डॉ. नरिन्दर भार्गव विशेष तौर पर शामिल हुए।
मित्तल ने आशा किरण स्पेशल स्कूल को 2 लाख रुपए की ग्रांट देने की घोषणा की। इस मौके पर जिला प्रशासन की तरह से मदन मोहन मित्तल को यादगारी चिन्ह भी भेंट किया गया। जिला के विभिन्न स्कूलों और कालेजों द्वारा देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रोग्राम और गिद्दा-भंगड़ा पेश किया गया। गणतंत्र दिवस में उपस्थित जिला के स्वतंत्रता सैलानियों को विशेष तौर पर सम्मानित भी किया गया। मार्च पास्ट में पहले स्थान पर बीएसएफ खड़कां और दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली पीआरटीसी जहानखेलां की टुकड़ी और सांस्कृतिक प्रोग्राम में पहला स्थान टोडलर्ज होम स्टडी हाल और दूसरा स्थान सीसे. स्कूल लांबड़ा की टीम ने प्राप्त किया। परेड का नेतृत्व डीएसपी ((स्पेशल ब्रांच)) मनोहर सिंह सैनी ने किया। जिला रेडक्रास सोसायटी की तरह से जरूरतमंद महिलाओं/पुरुषों को 15 सिलाई मशीनें, 4 व्हील चेयर्स और 7 ट्राई साइकिल बांटे गए। जिले का नाम रोशन करने वाले 30 व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया।