बाइक और स्कूटर की टक्कर, बुजुर्ग की मौत
भास्कर न्यूज - टांडा उड़मुड़
जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर गांव रापुर समीप हुए सड़क हादसे में स्कूटर सवार बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बुजुर्ग की पहचान प्रीतम सिंह ((75)) पुत्र अमर सिंह निवासी रापुर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही टांडा पुलिस के एएसआई चंचल सिंह व हेडकांस्टेबल गुरबचन सिंह मौके पर पंहुचे।
हादसा शाम 4 बजे के करीब उस समय हुआ जब टांडा से चौलांग की ओर जा रहे बाइक सवार युवकों की बाइक स्कूटर सवार बुजुर्ग से टकरा गई। हादसे में प्रीतम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार राजकुमार उर्फ मिट्ठू ((24)) पुत्र परमजीत सिंह, सूरज सिंह ((17)) पुत्र हरजाप सिंह दोनों निवासी राजपुर भाइयां व अवतार सिंह ((28)) पुत्र अजीत सिंह निवासी जहूरा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।