पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक पर आई लड़की, मूली बेचने वाले का मोबाइल लेकर फरार

बाइक पर आई लड़की, मूली बेचने वाले का मोबाइल लेकर फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - होशियारपुर
हरियाना रोड पर सोमवार देर सायं मोटरसाइकिल पर अपने साथी के साथ आई एक लड़की मूली बेचने वाले युवक का मोबाइल लेकर भाग गई। युवक ने काफी दूर तक लड़की का पीछा भी किया, लेकिन लड़की अपने साथी के साथ भाग निकली।
भंगी चो पुल पर सायं पांच बजे के करीब मोटरसाइकिल पर अपने साथी के साथ एक लड़की मूली खरीदने के लिए किशन के पास आई। साथी दूर जाकर खड़ा हो गया। लड़की ने किशन से मूली का दाम पूछा। कहा- घर फोन करके पूछना है। मेरा फोन नहीं चल रहा। किशन ने अपना मोबाइल दे दिया। लड़की ने फोन मिलाया व बार-बार हैलो-हैलो करती हुई आगे चली गई। कुछ ही दूरी पर युवक मोटरसाइकिल स्टार्ट करके खड़ा था, जिसके पीछे बैठकर वह भाग गई।