पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जालंधर में भगत चूनी लाल के घर का घेराव करेंगे टीचर

जालंधर में भगत चूनी लाल के घर का घेराव करेंगे टीचर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चपुतला फूंका- लोकसभा चुनाव में खामियाजा भुगतने की चेतावनी
टांडा उड़मुड़ - एसएसए, रमसा, सीएसएस अध्यापक यूनियन ने गेट पार्क पर पंजाब सरकार का पुतला फूंका। यूनियन के प्रांतीय वित्त सचिव परमजीत सिंह ने कहा कि- मांगें न मानीं तो लोकसभा चुनाव में खामियाजा भुगतेगी सरकार। साथ ही चार फरवरी को जालंधर में पंजाब के कैबिनेट मंत्री भगत चूनी लाल के घर का घेराव करने की चेतावनी दी।



यूनियन की बैठक में कमलजीत सिंह को ब्लॉक टांडा का प्रधान, तरुणजीत कौर को उप प्रधान, गुरनाम सिंह को सचिव, परमजीत कौर तथा इंद्रजीत सिंह को प्रैस सचिव तथा नरिंदर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।