पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक लूट का प्रयास करने वाला भगौड़ा पकड़ा

बैंक लूट का प्रयास करने वाला भगौड़ा पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टांडा उड़मुड़ - गांव चोटाला के पीएनबी बैंक की शाखा को लूटने का प्रयास करने वाले गिरोह के भगोड़ा करार सदस्य को टांडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान मोहन सिंह उर्फ हीरो पुत्र दर्शन सिंह निवासी माढ़े तिबड़ गुरदासपुर के रूप में हुई है।
एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि हीरो ने साथियों रशपाल सिंह, गुरमेल सिंह, कश्मीर सिंह, सुखदीप सिंह, रुपा से मिल 13 जुलाई 2004 को चोटाला स्थित पीएनबी शाखा को लूटने की कोशिश की थी। इस दौरान गनमैन की राइफल रशपाल सिंह की मौत हो गई थी।बाद में सभी आरोपी गिरफ्त में आए थे सिर्फ हीरा पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। अदालत ने भगोड़ा करार दे रखा था। उक्त आरोपी के खिलाफ थाना हरियाना में ब्रांच मैनेजर जय राम के बयानों के आधार पर धारा 394 अधीन मामला दर्ज हुआ था।