किसान से नकदी और मोबाइल छीन लुटेरे फरार
टांडा उड़मुड़ - टांडा-श्री हरगोबिंदपुर पर गांव रड़ा के समीप रविवार देर रात को बाइक सवार दो लुटेरों ने किसान दीदार सिंह पुत्र हरदीप सिंह निवासी गंदूवाल पर हमला कर उससे 2700 रुपए की नकदी और मोबाइल छीन लिया। तेजधार हथियार से घायल भी कर दिया। घायल किसान को टांडा के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। इस संबंधी टांडा पुलिस को सूचना दे दी गई है।