भंगी चो पर युवक पर हमला, एक हिरासत में
होशियारपुर - भंगी चो पुल पर एक युवक पर हमले के आरोपी कुनाल को सिटी पुलिस ने हिरासत में लिया है। घायल सुशील कुमार उर्फ रिक्की निवासी छत्ता बाजार ने कहा कि कुनाल छाबड़ा ने पांच साथियों से मिलकर उस पर डंडे से प्रहार किया। थाना सिटी के एसएचओ प्रेम कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कुनाल को हिरासत में लिया है।