- Hindi News
- बॉक्सिंग मुकाबलों में भाग लेंगे 150 खिलाड़ी
बॉक्सिंग मुकाबलों में भाग लेंगे 150 खिलाड़ी
भास्कर न्यूज - होशियारपुर
जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन की तरफ से 23वें जिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप ((लड़के व लड़कियों)) की दो दिवसीय चैंपियनशिप इंडोर स्टेडियम में शुरू हुई। मुख्य संसदीय सचिव सोम प्रकाश ने उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री पंजाब के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद इस मौके पर विशेष तौर पर पहुंचे।
सोम प्रकाश ने एसोसिएशन को एक लाख रुपए देने की घोषणा भी की। एसोसिएशन प्रधान कमल चौधरी ने बताया कि चैंपियनशिप में जिला भर से लगभग 150 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें मिनी, सब जूनियर, जूनियर, सीनियर बॉक्सिंग मुकाबले करवाए जाएंगे। इस मौके पर जिला भाजपा प्रधान शिव सूद, राम देव यादव, जूडो कोच सुरिंदर सिंह सोढी, राणा रणबीर सिंह, प्रिंसिपल टिमाटनी आहलूवालिया, अनुराग सूद, प्रदीप डोगरा, एडवोकेट राजेश ओहरी, अशोक बग्गा, चंदर शेखर, प्रदीप सूद, राजिंदर शर्मा, प्रिंसिपल राजिंदर सिंह, परमवीर खख, अशोक कुमार, दविंदर शर्मा, बाक्सिंग कोच हरजंग सिंह, कन्हैया लाल, हरमिंदर सिंह, हरीश चंद्र, प्रदीप सूद, सुभाष चंदर, सुरजीत सिंह, प्रेम कुमार, कुलबीर सिंह व अन्य शामिल थे। स्कूली छात्रों ने सभ्याचारक कार्यक्रम भी पेश किया।