- Hindi News
- ससुरालियों पर दहेज प्रताडऩा और धोखाधड़ी का मामला दर्ज
ससुरालियों पर दहेज प्रताडऩा और धोखाधड़ी का मामला दर्ज
माहिलपुर - थाना पुलिस माहिलपुर ने एक विवाहिता की शिकायत पर उसके ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा व धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है।
कमलेश कुमारी पुत्री प्रकाश राम निवासी भानोके ने एसएसपी होशियारपुर के पास शिकायत की थी कि उसकी शादी 13 नवंबर 2011 को सोम राज पुत्र गुरदेव राम निवासी पद्दी थाना माहिलपुर के साथ हुई थी। शादी के समय मायके वालों ने दहेज दिया। मायके वालों ने उसके बैंक अकाउंट में कुछ राशि भी जमा कराई थी, लेकिन शादी के बाद सुसराल वाले और दहेज मांगने लगे। उसे परेशान करते रहे। ससुरालियों ने उसके खाते से राशि भी निकलवा ली। शिकायत के आधार पर थाना प्रभारी माहिलपुर ने पति सोम राज, देवर विजय कुमार, सास महिंदर कौर, ननद कमलजीत कौर, कमलेश रानी तथा ननदोइए हरमेल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।