- Hindi News
- कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहती है देश की जनता : सूद
कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहती है देश की जनता : सूद
ञ्च मोहल्ला फतेहगढ़ में जिला भाजपा महिला मोर्चा की बैठक
भास्कर न्यूज - होशियारपुर
फतेहगढ़ मोहल्ले में जिला भाजपा महिला मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष रंभा सेठी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में होशियारपुर क्षेत्र की प्रभारी राकेश सूद ((पत्नी तीक्ष्ण सूद)) मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुईं।
राकेश सूद ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा यह कहना कि एक चाय वाला देश का प्रधानमंत्री नहीं बन सकता, उनके अहंकार को दर्शाता है। केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर जैसे वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के मुंह से निकले ऐसे अभिमानी बयानों से देश के करोड़ों चायवालों के स्वाभिमान को चोट पहुंची है। पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता एकजुट होकर अब भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जुटेंगे। भाजपा में कांग्रेस की तरह कोई परिवारवाद नहीं है। यही कारण है कि एक चायवाले ने अपने अथक प्रयासों एवं मेहनत से सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ है। आज भाजपा ने उसे प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी बनाया है। आज सारे देश में मोदी की लहर है और जनता कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार से मुक्ति पाना चाहती है।
इस अवसर पर रंभा सेठी ने कहा कि देश में बढ़ती चली जा रही महंगाई के साथ-साथ रसोई गैस व पैट्रोल डीजल के मूल्यों में बढ़ोत्तरी की वजह से शहरी ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाके के लोगों में भी यूपीए सरकार के प्रति गहरा रोष है। इस अराजकता से देश को निजात दिलाने का अब समय आ गया है। आगामी लोकसभा चुनावों में वोट फॉर मोदी के जयघोष का विशाल आंदोलन घर-घर तक पहुंचना जरूरी है। भाजपा पूर्वी मंडल की अध्यक्षा बिंदू सूद ने कहा कि भारत को अब नरेंद्र मोदी का सशक्त नेतृत्व चाहिए, जिसकी कथनी व करनी एक है।
इस अवसर पर लुधियाना से पहुंची रजनी कौशल, मोना संधीर, उषा भल्ला, दविन्दर सूरी, स्वर्ण कौर, तृप्ता सूद, सरबजीत कौर, तृषला शर्मा, मीना मखीजा, हरभजन कौर बोदल, दविन्दर सूरी, संयोगिता, बलजिन्दर कौर, अर्चना जैन, कविता परमार राजरानी, गीतारानी, नीलम वर्मा, रंजीता, शिवानी धीर, प्रेम शर्मा, परमजीत कौर, राज ठाकुर, सतीश बाला, रेणु बाला, मीनाक्षी विशेष तौर पर शामिल थीं।
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित करती जिला प्रभारी राकेश सूद। साथ हैं रंभा सेठी, बिंदू सूद और रजनी।