- Hindi News
- सबसे बुजुर्ग पेंशनर पाल सिंह धामी का सम्मान
सबसे बुजुर्ग पेंशनर पाल सिंह धामी का सम्मान
होशियारपुर - पनसप रिटायर्ड मुलाजिम एसोसिएशन की बैठक बलकार सिंह की अध्यक्षता में हुई। 70 वर्षीय पेंशनर पाल सिंह धामी सम्मानित किया गया। बैठक में जगदीश सिंह मिन्हास महासचिव ने भारत सरकार द्वारा ईपीएफ स्कीम में आते पेंशनरों को 1 अप्रैल से किए पेंशन में बढ़ौतरी का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि यह बढ़ौतरी भारत सरकार को बहुत पहले कर देनी चाहिए थी। उनके द्वारा बोर्डों/कार्पोरेशनों के मुलाजिमों को पंजाब सरकार पैटर्न तथा पेंशन लागू करने की मांग की तथा बोर्डों व कार्पोरेशनों के रिटायर्ड कर्मचारियों को पंजाब सरकार के पेंशनरों के आधार पर मेडिकल भत्ता तथा एलटीसी देने की अपील की।