पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुखचैन दास क्लब शाहकोट ने डीएवी जालंधर को हराया

सुखचैन दास क्लब शाहकोट ने डीएवी जालंधर को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - टांडा उड़मुड़
गांव बूरे राजपूतां में बाबा ख्वाजा भागू बली स्पोट्र्स क्लब द्वारा प्रबंधक जोगा सिंह सरोआ के नेतृत्व में करवाया गया खेल उत्सव मंगलवार को सम्पन्न हो गया। टूर्नामेंट बाबा सुखचैन दास क्लब शाहकोट की टीम ने जीता, जिन्हें प्रबंधकों ने 71 हजार रुपए का ईनाम देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट में नॉर्थ इंडिया कबड्डी फैडरेशन से संबंधित लगभग 8 कबड्डी टीमों ने भाग लिया जबकि गांव स्तर के मुकाबलों में 25 टीमों ने भाग लिया।
कबड्डी ओपन के फाइनल मुकाबले में बाबा सुखचैन दास क्लब शाहकोट ने डीएवी कॉलेज जालंधर की टीमों को हराया। 62 किलो भार वर्ग में ढिलवां ने मोगा को, 52 किलोग्राम भार वर्ग में नरियाला ने बुरे राजपूतां को हराया। अंत में मुख्य अतिथि यूथ अकाली दल नेता जङ्क्षतदर सिंह लाली बाजवा ने विजेता टीमों को ईनाम वितरित किए। विश्व कप कबड्डी में भारतीय टीम में भाग लेने वाले पाला जलालपुर, दुल्ला, गुरलाल, बेस्ट रेडर दुल्ला व जाफी बूरा बगां पिंड को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बलवंत सिंह, सतिंदर संधू, जनकजीत ढिल्लों, फारूख अली, सुखबीर, नगिंदर सिंह, हरिदरपाल, जसपाल सिंह, सतनाम सिंह आदि उपस्थित थे।



गांव बूरे राजपूतां में हुए कबड्डी मुकाबले में डीएवी जालंधर को हराकर सुखचैन दास क्लब शाहकोट ने फाइनल जीता।

बाबा ख्वाजा भागू बली स्पोट्र्स क्लब के खेल उत्सव में कबड्डी