पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गेस्ट लेक्चररों ने उच्च शिक्षा सचिव को सौंपा मांग पत्र

गेस्ट लेक्चररों ने उच्च शिक्षा सचिव को सौंपा मांग पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टांडा उड़मुड़ - ज्ञानी करतार सिंह मेमोरियल सरकारी कॉलेज टांडा में धरने पर बैठे गेस्ट फैकल्टी लेक्चरर्स ने उच्च शिक्षा सचिव पंजाब चन्द्र गैंद को मांग पत्र सौपा। गैंद सरकारी कालेज टांडा पहुंचे थे।
लेक्चरर्स ने बताया कि उनकी नियुक्तियां अलग-अलग कालेजों में यूजीसी की निर्धारित शर्तों के अनुरूप ही की गई है। पढ़ाई के साथ-साथ उनके सरकार द्वारा जो भी निर्देश मिलते हैं वे कार्य भी लिए जाते रहते हैं। उन्हें सिर्फ 10 हजार रुपए प्रति माह वेतन ही दिया जा रहा है, जबकि उनसे पक्के लेक्चररों की तरह ही कार्य लिया जा रहा है। जिससे उनका आर्थिक शोषण हो रहा है। उनकी मांगों में सिर्फ बराबर काम तो बराबर वेतन ही उनका अहम मुद्दा है। इस दौरान उच्च शिक्षा सचिव पंजाब चन्द्र गैंद ने उनकी समस्याएं सुनकर जल्द से जल्द हल करवाने का भरोसा भी दिलाया। इस मौके रजनीश कौर, जसप्रीत कौर, रमनदीप कौर, वरिंदर सिंह, इन्द्रजीत कौर, सर्बजीत सिंह, हरमेश सिंह, कुलविंदर कौर आदि उपस्थित थे।