- Hindi News
- संत बाबा भाग सिंह गुरुद्वारे से नगर कीर्तन निकाला
संत बाबा भाग सिंह गुरुद्वारे से नगर कीर्तन निकाला
भास्कर न्यूज - टांडा उड़मुड़
संत बाबा भाग सिंह ((बाबा रोटी राम जी)) ढडियाला से संगतों द्वारा गुरुद्वारा साहिब में 30 जनवरी को होने वाले वार्षिक जोड़ मेले के संबंध में नगर कीर्तन सजाया गया।
श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया व पांच प्यारों के नेतृत्व में यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर बिजली घर चौक जाजा बाइपास, सिविल अस्पताल चौक, खक्ख रोड से होते हुए वापिस ढडियाला आकर सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर हल्का इंचार्ज अरविंदर सिंह रसूलपुर, बलदेव सिंह, कुलबीर सिंह, रत्तन सिंह, अरविंदर सिंह, राम सिंह, गुरजीत सिंह चौहान व अन्य उपस्थित थे।
संत बाबा भाग सिंह गुरुद्वारे से निकाले नगर कीर्तन की अगुवाई पांच प्यारों ने की।