पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला सशक्तिकरण के लिए भाजपा की सम्मान यात्रा 4 को

महिला सशक्तिकरण के लिए भाजपा की सम्मान यात्रा 4 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - होशियारपुर
जिला भाजपा के मंडल अध्यक्षों व प्रभारियों की बैठक जिला प्रधान शिव सूद की अध्यक्षता में हुई। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद विशेष तौर पर शामिल हुए। बैठक दौरान फैसला लिया गया कि महिला सशक्तिकरण हेतु जिला महिला मोर्चा 4 फरवरी को महिला सम्मान यात्रा का आयोजन करेगा।
इस मौके पर शिव सूद ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य महिलाओं को पूरा मान सम्मान व समाज में उनके विरुद्ध बढ़ रहे अत्याचार के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करना है। यात्रा की शुरुआत भाजपा पश्चिमी मंडल में पड़ते प्रभात चौक से शुरू होगी जिसके बाद 11 बजे बस स्टैंड पहुंचेगी। यहां से भाजपा के हरियाना मंडल, शामचौरासी मंडल, हरदोखानपुर मंडल की महिलांए इसमें शामिल होगी। 12 बजे यात्रा बजवाड़ा पहुंचेगी यहां पर देहाती मंडल उसकी मेजबानी करेगी। उसके बाद यह यात्रा 1 बजे माहिलपुर सिविल अस्पताल के पास पहुंचेगी जहां माहिलपुर व सैलाखुर्द मंडल इसकी मेजबानी करेगा। दोपहर को यात्रा अजीत मार्किट गढ़शंकर पहुंचेगी।
4 बजे यात्रा का पड़ाव चब्बेवाल कार्यालय में होगा। यहां चब्बेवाल मंडल, कोट फतूही मंडल व अहिराना कलां मंडल मेजबानी करेंगे। यात्रा का अंतिम पड़ाव बहादुरपुर गेट के पास होगा। मंडल अध्यक्ष रंभा सेठी ने उपस्थिति भाजपा महिला कार्यकर्ताओं को इस यात्रा में निभाने हेतु जिम्मेदारियां सौंपी।
इस मौके पर राकेश सूद, अर्चना जैन, चंद्रकांता दत्ता, ऊषा भल्ला, रमेश जालिम, सुषमा, सतवंत कौर, सिमरजीत, गुरदीप कौर, त्रिशला शर्मा, पूनम, विजय पठानिया, विजय सूद, विनोद परमार, सुरेश भाटिया, राजकुमार, डा. रमन घई, हरभजन कौर बोदल, वीना ग्रोवर, मनप्रीत चौहाल, गुरवीर सिंह, गुरदेव सिंह, सुरिंदर कुमार चोपड़ा, यशपाल शर्मा, जावेद सूद, तिलक राज शर्मा, नरेश सज्गड़, जगतार सिंह, नितिन गुप्ता नन्नू, रामदेव यादव व अन्य शामिल थे।