- Hindi News
- ज्याणी कल करेंगे सिविल अस्पताल गढ़शंकर का दौरा
ज्याणी कल करेंगे सिविल अस्पताल गढ़शंकर का दौरा
भास्कर न्यूज - गढ़शंकर
सेहत एवं परिवार कल्याण मंत्री पंजाब सुरजीत कुमार ज्याणी सांसद अविनाश राए खन्ना के साथ 30 जनवरी को सिविल अस्पताल गढ़शंकर का दौरा करेंगे। इस दौरान वह खन्ना के सांसद निधिकोष से इस अस्पताल के लिए खरीदी नई एंबुलेंस के अतिरिक्त स्कैनर मशीन, जनरेटर सेट तथा एनलाइजर का उद्घाटन भी करेंगे।
एसएमओ सतपाल बंगा ने बताया कि तीन जिलों की बैठक में मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के बारे में समूह स्टाफ को बता दिया गया है ताकि उनके निर्देशों अनुसार में कार्य किया जाए। स्टाफ की बैठक में एसएमओ सत पाल बंगा की अगुवाई में डॉ. यश भाटिया, डॉ. कविता भाटिया, डॉ. गुरिंदरजीत सिंह, डॉ. बलविंदर सिंह, डॉ. हरगोपाल, डॉ. चरणजीत पाल एसएमओ बीनेवाल उपस्थित थे।