- Hindi News
- जांगनीवाल और टूटोमाजरा में हुआ पहला फुटबाल मैच
जांगनीवाल और टूटोमाजरा में हुआ पहला फुटबाल मैच
भास्कर न्यूज - गढ़शंकर
परसौते में फुटबाल टूर्नामेंट का पहला मैच जांगनीवाल तथा टूटोमजारा की टीमों के बीच खेला गया। उद्घाटन पंजाब प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश कन्वीनर एडवोकेट पंकज कृपाल ने किया। कहा- युवा वर्ग देश का भविष्य है। युवा वर्ग को आगे बढ़ कर नशा, भ्रूण हत्या तथा दहेज जैसी प्रथाओं का डट कर विरोध करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी युवा हैं तथा वे युवा वर्ग की भावनाओं को अच्छी तरह समझते हैं। पंकज ने यूथ क्लब को 51 सौ रुपए नकद भेंट किए। इस अवसर पर महासचिव पंजाब कांग्रेस किसान सैल कमलजीत संघा,अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस माहिलपुर ठाकुर बलवीर सिंह, ब्लाक समिति सदस्य माहिलपुर हरविंदर संघा, पूर्व सरपंच परसौते कुलविंदर सिंह, गुरजीत संघा, सरपंच कुलविंदर कौर इत्यादि उपस्थित थे।
परसौते में फुटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन करते पंकज कृपाल।