अखंड पाठ के भोग डाले
माहिलपुर। गांव हंदोवाल के गुरु गोबिंद सिंह पॉलिटैक्निक कालेज में बीबी चरण कौर मेमोरियल एजुकेशनल और वेल्फेयर सोसायटी सैदपुर की ओर से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित अखंड पाठ के भोग डाले गए। प्रिंसिपल नरिंदर सिंह संधू के नेतृत्व में करवाए गए समारोह में अखंड पाठ के भोग डालने के बाद रागी जत्थों ने संगत को गुरुबाणी कीर्तन से निहाल किया। इस दौरान विशेष तौर पर क्षेत्रीय विधायक ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां, चेयरमैन सतविंदर कौर आदि शामिल हुए। इस मौके पर डॉ. निर्मल सिंह, प्रिंसिपल सरबजीत कौर गुरु गोबिंद सिंह मैनेजमेंट व आईटी कॉलेज, प्रो. हरदीप सिंह, चरणजीत सिंह, बलराम सिंह, अमरीक सिंह, नवजोत कौर, मीना रानी, कन्नू तिवाड़ी आदि शामिल थे।