पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुलाम हुसैन, सतियाल और थथलां के विकास के लिए चेक दिए

गुलाम हुसैन, सतियाल और थथलां के विकास के लिए चेक दिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - होशियारपुर
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद ने बस्सी गुलाम हुसैन, थथलां और सतियाल गांवों में गांवों के विकास के लिए विकास राशि के चेक भेंट किए। उन्होंने बस्सी गुलाम हुसैन की पंचायत को 5.5 लाख, थथलां और सतियाल गांव की हरेक पंचायत को 1.5 लाख रुपए की ग्रांट की राशि का चेक भेंट किया। इस अवसर पर सरपंच डॉ. प्रेम भारद्वाज, सरपंच सतपाल और बलजीत कौर, पंचायत सदस्य सुखविंदर सिंह, तरलोचन सिंह, इंद्रजीत सिंह, गुरबख्श कौर, प्रवीन कुमार, बलदेव सिंह, मोनिका, बलजीत कौर, हरबंस लाल, कृष्णा देवी, कुलजीत कौर, मनजीत लाल के अतिरिक्त जिला महामंत्री विजय पठानिया, मंडल अध्यक्ष राज कुमार, पंडित चंद्र शेखर तिवाड़ी, सतवीर सत्ती, पाल सिंह आदि उपस्थित थे।
इस दौरान स्थानीय निवासियों ने सूद से कंडी इलाके के किसानों को भी सरकारी ट्यूबवैल से निशुल्क पानी देने की मांग रखी। सूद ने कहा कि 1997 में अकाली-भाजपा सरकार आने के बाद ही उना रोड विकसित हुई और क्षेत्र में डैम, यूनिवर्सिटी आदि का निर्माण हुआ। उन्होंने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री से विचार करके सरकारी ट्यूबवेल से नि: शुल्क पानी दिलवाने का भी काम जल्द पूरा होगा।