पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए नए टैक्स लगा जनता को दबा रही सरकार

नए-नए टैक्स लगा जनता को दबा रही सरकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चघंटाघर चौक में प्रदर्शन, पंजाब सरकार का पुतला फूंका
भास्कर न्यूज - होशियारपुर
प्रॉपर्टी टैक्स विरोधी संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में अनधिकृत कॉलोनियां व प्लाटों को रेगुलर करने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पंजाब सरकार के खिलाफ शहीद ऊधम सिंह पार्क में रोष प्रदर्शन किया। घंटाघर चौक पर आकर पंजाब सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।
इससे पहले रोष रैली निकाली, जो बस स्टैंड चौक, कमालपुर चौक से होती हुई घंटाघर पहुंची। रोष मार्च में सैकड़ों शहरी काले झंडे लेकर शामिल हुए व सरकार विरोध नारे लगाए। बलवीर सिंह सैनी, कामरेड गंगा प्रसाद ने कहा कि पहले पंजाबियों पर वैट डाला गया। फिर पेट्रोल व डीजल में बार-बार बढ़ौतरी के साथ, बस किराए बढ़ाना, बिजली के रेट बढ़ाना, कॉलेज व स्कूलों की फीसों में बढ़ौतरी करना, गैस सिलेंडर 1320 रुपए का करके सब्सिडी खत्म करना और टोल प्लाजा लगाना जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा है।
इस दौरान बलवीर सिंह सैनी, गंगा प्रसाद, ओम सिंह सटियाना, नवीन जैरथ, जै गोपाल धीमान, संदीप सैनी, कुलदीप सिंह, जगदीश चोहका, गुरनाम सिंह, मोहिंदर सिंह, रजिंदर राणा, सविंदर नाथ, अजैब सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे।



प्रॉपर्टी टैक्स के विरोध में रोष रैली घंटाघर चौक से शुरू होकर बस स्टैंड होते हुए कमालपुर चौक के रास्ते से गुजरी।