- Hindi News
- एडिड स्कूल शिक्षकों की रैली दो को बठिंडा में
एडिड स्कूल शिक्षकों की रैली दो को बठिंडा में
होशियारपुर - सरकारी सहायता प्राप्त अध्यापक तथा कर्मचारी यूनियन दो फरवरी को बठिंडा में राज्य स्तरीय रैली करेगी। उनकी मांग है कि एडिड स्कूलों के कर्मचारियों को हरियाणा व राजस्थान की तरह सरकारी स्कूलों में शिफ्ट किया जाए।
एडिड स्कूल यूनियन के जिलाध्यक्ष रुपिन्दरजीत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार एडिड स्कूलों के कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। पिछले 11 सालों से अध्यापकों के खाली पदों को नहीं भरा गया, जिससे राज्य के 484 सरकारी सहायता प्राप्त एडिड स्कूलों में मंजूरशुदा 50 प्रतिशत पद खाली हैं। शिक्षा मंत्री उनकी मांग को बैठक में मान भी चुके हैं, परंतु फिर भी सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं कर
रही है।