- Hindi News
- बजरंग दल नशे के खिलाफ शुरू करेगा विशेष मुहिम
बजरंग दल नशे के खिलाफ शुरू करेगा विशेष मुहिम
होशियारपुर। अब समय आ गया है कि पंजाब को नशे से मुक्त करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है क्योंकि आज पंजाब का ऐसा कोई घर शायद बचा हो जहां नशा ने अपनी दस्तक न दी हो। पंजाब को नशे से मुक्त करने के लिए बजरंग दल विशेष मुहिम शुरू करेगा।
यह बात बजरंग दल के विभाग संयोजक शेरे पंजाब सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि नशे को पंजाब से मुक्त करने के लिए हर व्यक्ति को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बजरंग दल ने प्रण लिया है कि वे होशियारपुर में नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू करेगी।
इस अवसर पर विशाल वर्मा, संजीव चौहान, नीरज हंस, गोल्डी हुंदल, बग्गा, पंकज, रवि, विक्की, रोहन, सैम, लवजीत, यौवन, इंद्रपाल सिंह, रूबल, दीपक आदि भारी संख्या में
कार्यकर्ता उपस्थित हुए।