- Hindi News
- नगर कीर्तन के स्वागत को चलाया सफाई अभियान
नगर कीर्तन के स्वागत को चलाया सफाई अभियान
होशियारपुर। गांव पट्टी में यूथ क्लब पट्टी के नौजवानों ने 29 जनवरी को गुरुद्वारा हरियां बेलां से श्री गुरु हरि राये साहिब जी के प्रकाश पर्व के संबंध में निकाले जाने वाले नगर कीर्तन के स्वागत के लिए गांव बोहन से पट्टी और पट्टी से बजरौर जाने वाले मार्ग की सफाई की।
उन्होंने सड़कों पर पड़े गड्ढों पर बजरी और मिट्टी डालकर उनकी मरम्मत भी की। क्लब प्रधान दीदार सिंह ने कहा कि क्लब की ओर से अपने उद्देश्यों को सार्थक करते हुए समाज और धर्म की सेवा में जो भी उनसे बन पा रहा है किया जा रहा है।
इस अवसर पर नंबरदार तरलोचन चीमा, हरविंदर सिंह मट्टू, मंगल सिंह मंगा, हरविंदर सिंह सहोता, विक्रम सैनी विक्की, धीरज, मनदीप सिंह, संदीप कुमार, हरदीप, हरप्रीत हैप्पी, काका सहोता, जस्सी, मोगली, सुनील कुमार, निर्मल शेरा इत्यादि उपस्थित थे।