शिविर में 1500 लोगों का चेकअप
होशियारपुर। जिला वैद्य मंडल ने प्रधान विनोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में गुरुद्वारा शहीदा डिगाणा रोड पर आयोजित मुफ्त मेडिकल कैंप में करीब 1500 लोगों का चेकअप कर दवाई दी। कैंप का उद्घाटन बीबी संदीप कौर ने किया।
इस मौके पर वैद्य सोम परकाश, जमन दास, दर्शन लाल, राजिंदर गुप्ता, दिलबाग सिंह, बलवीर सिंह, मुख्तयार सिंह, नरिंदर मरवाहा, राम शरण जेतली, सतिंदर सिंह व अन्य शामिल थे।