पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वोटर्स डे पर जिले में अव्वल सुनीता का नर्सिंग कॉलेज में सम्मान

वोटर्स-डे पर जिले में अव्वल सुनीता का नर्सिंग कॉलेज में सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - होशियारपुर
सरकारी कॉलेज होशियारपुर में 25 जनवरी को आयोजित वोटर-डे पर हुए समारोह में श्रीगुरु रामदास कॉलेज ऑफ नर्सिंग की बीएससी नर्सिंग फाइनल की छात्रा सुनीता शर्मा को पहला पुरस्कार मिला।
बुधवार को श्रीगुरु राम कॉलेज परिसर में संस्थान की तरफ से एमडी कम चेयरपर्सन बीबी दविन्द्र कौर औलख ने जिले के चगरां गांव के किसान की बेटी सुनीता शर्मा को सिरोपा व स्मृति चिन्ह देकर विशेष तौर पर सम्मानित किया। उनके साथ प्रिंसिपल डॉ. डिंपल मदान व वाइस प्रिंसिपल अर्चना गर्ग विशेष तौर पर उपस्थित थीं।
औलख ने कहा कि भारत पूरे विश्व में इकलौता ऐसा देश है जहां सबसे अधिक जनसंख्या युवा वर्ग से है। 65 फीसदी मतदाता युवा वर्ग से हैं। सरकार भी युवा मतदाताओं को मतदान करने के प्रति जागरूकता अभियान चला रही है। अब सुप्रीम कोर्ट की तरफ से राइट-टू-रिजेक्ट का आप्शन देने से मतदान के प्रति युवाओं में उत्साह बढऩा स्वाभाविक है।