पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टांडा में पंजाब सरकार का पुतला जलाया

टांडा में पंजाब सरकार का पुतला जलाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टांडा उड़मुड़ - ज्ञानी करतार सिंह मेमोरियल सरकारी कॉलेज टांडा में गेस्ट फैकल्टी लेक्चरर्स ने राज्य सरकार का पुतला जलाया। कॉलेज के मेन गेट के आगे 21 जनवरी से लगातार धरने पर बैठे गेस्ट फैकल्टी लेक्चरर्स ने कहा- बराबर काम के आधार पर वह बराबर वेतन चाहते हैं। प्रो. डिंपल के नेतृत्व में अपनी मांगो को लेकर लेक्चरर उपमुख्यमंत्री पंजाब की लोक अदालत में भी गए थे, जहां उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला। उसके बाद गेस्ट फैकल्टी लेक्चररों को रैली दौरान गिरफ्तार भी किया गया जिससे उनका रोष ओर बढ़ा है। इसी के चलते राज्य के सभी सरकारी कॉलेजों में राज्य सरकार का पुतला जलाया जा रहा है। इस मौके रजनीश कौर, जसप्रीत कौर, रमनदीप कौर, वरिंदर सिंह, इन्द्रजीत कौर, सर्बजीत सिंह, हरमेश सिंह, कुलविंदर कौर आदि उपस्थित थे।