विद्यार्थियों ने गाए देशभक्ति के गीत
भास्कर न्यूज - होशियारपुर
तक्षशिला स्कूल में प्रिंसिपल कंवर नीलकमल की अध्यक्षता में समारोह हुआ। बतौर मुख्यातिथि सरकारी कॉलेज के बाटनी विभाग के अध्यक्ष प्रो. दलजीत सिंह शामिल हुए। चार टुकडिय़ों में छात्रों ने मार्च पास्ट किया, जिनका संचालक सचिन, सौरव, अनमोल, लवलीन व नितिन ने किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। रेखा, समर, करन, भूपेश, आर्यन, नितिन व स्वास्तिक ने स्वागत गीत पेश किया। किंडर विंग के छात्रों ने नन्हा मुन्ना राही, आई लव माई इंडिया गीत पेश किया। राइमा, मानवी, अंशुमन, अदिति, दीपिंदर, किरन वीर व विस्मिता ने रंग दे बसंती पर व कनिका, पल्लवी, सुखमीत, अमृतप्रीत, अभय, सतिंदर ने देश मेरा रंगीला गीतों पर कार्यक्रम पेश कर समय बांध दिया। इस मौके पर मुख्यातिथि प्रोफेसर दलजीत सिंह ने कहा देश की मजबूती व अखंडता के लिए सभी को एकजुट होकर प्रण करना चाहिए।