- Hindi News
- कोऑपरेटिव सोसायटी चुनाव स्थगित करने पर रोष प्रदर्शन
कोऑपरेटिव सोसायटी चुनाव स्थगित करने पर रोष प्रदर्शन
भास्कर न्यूज - टांडा उड़मुड़
कोऑपरेटिव सोसायटी गांव जाजा का चुनाव बिना कारण बताए मुलतवी करने पर सोसायटी परिसर में एकत्रित लोगों ने रोष प्रदर्शन किया।
कोऑपरेटिव सोसायटी का चुनाव 29 जनवरी को होना था। वोटों संबंधी जरूरी कागजात भी नोटिस बोर्ड पर पहले चिपकाए गए थे लेकिन लोगों को भारी निराश का सामना करना पड़ा जब उन्हें बिना वोट डाले ही वापिस जाना पड़ा। एआर सोसायटी से संपर्क करने पर उन्होंने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। मोबाइल उठाने वाले ने कहा कि चुनाव के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी मेडिकल लीव पर है। जब रिटर्निंग अधिकारी इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह से संपर्क किया गया तो बार-बार संपर्क करने पर भी उनका मोबाइल बंद आ रहा था। कोऑपरेटिव सोसायटी के डीआर से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि आज का चुनाव मुलतवी करने के कारणों का कोई पता नहीं लेकिन वह इस संबंध में एआर से जरूरी जांच करवाएंगे।