पाठ योजनाओं के बारे में दी जानकारी
टांडा उड़मुड़। डिप्स कालेज आफ एजुकेशन रड़ा मोड़ जलालपुर में कार्यकारी प्रिंसिपल हरजीत कौर व डॉ. कंचन कोहली के नेतृत्व में एक दिवसीय पाठ योजना वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस दौरान बीसीएम कालेज एजुकेशन लुधियाना के सहायक प्रो. रमनदीप कौर व गगनदीप कौर ने अध्यापक और विद्यार्थियों को बच्चों को सही ढंग से अध्यापन के लिए विभिन्न प्रकार की पाठ योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान बच्चों ने विशेषज्ञों से सवाल किए, जिसके उन्होंने जवाब दिए। इस अवसर पर सर्बजीत कौर, जसप्रीत कौर, राजवीर सिंह, गगनदीप कौर व अन्य उपस्थित थे।