पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देसी खाद की संभाल की दी जानकारी

देसी खाद की संभाल की दी जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टांडा उड़मुड़। कृषि भवन में आत्मा स्कीम के अंतर्गत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। डाक्टर कुलबीर सिंह मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किसान गोष्ठी में उन्होंने देसी खाद की संभाल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नए-नए बीजों, दवाइयों तथा खेतीबाड़ी संबंधी मशीनरी के प्रयोग के लिए कृषि विभाग से लगातार संपर्क में रहने की अपील की। गोष्ठी में जिला प्रसार विशेषज्ञ डाक्टर मनमोहजीत सिंह तथा डॉ. गुरप्रताप सिंह ने किसानों को खादों तथा फसलों के बारे में तकनीकी जानकारी दी। डॉ. सतनाम सिंह ने पीली कुंगी की रोकथाम तथा इंजीनियर रणवीर सिंह ने फार्म मशीनरी संबंधी किसानों को जानकारी दी। गोष्ठी में लगभग 205 किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर धर्म सिंह, राम सिंह, गुरनाम सिंह, गुरचरण सिंह, महावीर सिंह, अवतार सिंह आदि उपस्थित थे।