- Hindi News
- उच्च योग्यता के बाद बने टीचर, वेतन दिया जाता है दिहाड़ीदार से भी कम
उच्च योग्यता के बाद बने टीचर, वेतन दिया जाता है दिहाड़ीदार से भी कम
भास्कर न्यूज - होशियारपुर
गवर्नमेंट कॉलेज में कार्यरत गेस्ट फैकल्टी लेक्चररों ने कॉलेज चौक पर बुधवार को डिग्री की प्रतियां फूंक रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व गेस्ट फैकल्टी लेक्चरर यूनियन के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र पाल सिंह ने किया। उनके साथ डॉ. सुखदीप, डॉ. पलविन्दर कौर, डॉ. सिमरनजीत कौर, डॉ. सुरजीत कौर, डॉ. संजना सग्गी, निशा वशिष्ठ, गायत्री, डॉ. संदीप कुमार, पिंकी सैनी, बिंदु शर्मा भी थे।
लेक्चररों ने कहा कि उच्च योग्यता प्राप्त अध्यापकों को किसी दिहाड़ीदार से भी कम मान भत्ता दिया जाता है। वह भी साल में केवल सात महीने। अध्यापकों ने कहा- अगर सरकार ने उनकी मांगें न मानीं तो वे मरण व्रत पर बैठेंगे। उनके प्रदर्शन को गर्वमेंट टीचर्स यूनियन के जिला महासचिव अमनदीप शर्मा और ईटीटी यूनियन के प्रभारी अजीब द्विवेदी ने भी समर्थन दिया।
गेस्ट फैकल्टी लेक्चरर्स ने प्रदर्शन के दौरान फूंकी डिग्री