सड़क निर्माण का काम शुरू
तलवाड़ा। तलवाड़ा नगर कौंसिल ने विधायिका सुखजीत कौर साही की ओर से मुहैया करवाए गए फंड से नगर नठौली मोहल्ला वासियों की मांग पर चार लाख 95 हजार रुपए की लागत से बनने वाली करीब 300 फुट लंबी तथा 12 फुट चौड़ी सड़क के काम का शुभारंभ नगर कौंसिल अध्यक्ष डॉ. ध्रुव सिंह जसवाल ने किया। उन्होंने बताया कि यह मार्ग ग्रिप ब्लॉकों से बनाया जाएगा तथा सड़क के दोनों तरफ पानी की निकासी की नालियां भी बनेगी। इस क्षेत्र में सबको पानी का नल लगाने के लिए पाइप लाइन डाल दी गई है। स्ट्रीट लाइट का काम भी अगले कुछ माह में पूरा कर दिया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के एससी मोर्चे के अध्यक्ष विपन वैरायटी, शाम सुंदर काका, प्रदीप कुमार, जरनैल सिंह, इकबाल सिंह, रंगी राम, ज्ञान चंद, महिंदर पाल, महिंदर पाल फौजी, सुभाष चन्द्र, निशा देवी, जगदीश व अन्य उपस्थित थे।