- Hindi News
- 844 सदस्य वाल्मीकि सनातन धर्म में फिर हुए शामिल
844 सदस्य वाल्मीकि सनातन धर्म में फिर हुए शामिल
भास्कर न्यूज - टांडा उड़मुड़
आदि धर्म समाज ((आधस)) की ओर से गांव तल्ला में आयोजित धर्म रक्षा दिवस पर तीन गांवों से संबंधित 146 परिवारों के 844 सदस्य ईसाई धर्म छोड़कर वाल्मीकि सनातन धर्म में फिर से शामिल हुए।
भगवान की वाल्मीकि मंदिर के भ्रमण में नंबरदार मदन लाल नागलू और सरवण द्राविड़ के नेतृत्व में हुए आयोजन दौरान हिंदू धर्म में घर वापसी करने वाले परिवारों में गांव तल्ला, मद्दां और कंधारी चक्क से संबंधित हैं। धर्म जागरण मंच पंजाब के प्रमुख राम गोपाल, विभाग प्रचारक प्रमोद, ठाकुर विक्रम सिंह, संजीव तलवाड़, मनोज शर्मा, कमल खोसला, कमल, सूरज विशिष्ट, योगेश शर्मा की मौजूदगी में हवन किया गया। इस मौके पर हिंदू धर्म में शामिल परिवारों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। राम गोपाल और संजीव तलवाड़ ने कहा कि जबरन और लालच देकर लोगों को गुमराह कर ईसाई धर्म में शामिल करने के नापाक मंसूबे कामयाब नहीं होने दिए जाएंगे।
इस मौके पर मदन, कुलदीप सिंह, परकाश सिंह, प्रिंसिपल जरनैल सिंह, कमल खोसला, जागीर सिंह, सरवण द्राविड प्रिंस, गगन, बलराज, बलदेव सिंह, बलविंदर सिंह, अनिल महाजन, जोगिंदर सिंह, प्रिंस जौली, सुरिंदर सिंह, आसा सिंह, जसवंत हुंदल व अन्य शामिल थे।