पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाउली बाबा भंडारी में बसंत उत्सव चार से

बाउली बाबा भंडारी में बसंत उत्सव चार से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - होशियारपुर
बाबा कन्हैया लाल संगीत एवं कल्चरल महासभा की ओर से बाउली बाबा भंडारी हरियाना रोड पर 102वां ऐतिहासिक मेला बसंत 4 व 5 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। सभा के सचिव अविनाश भंडारी की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 4 फरवरी को ध्वजारोहण पश्चात शास्त्रीय संगीत का आयोजन किया जाएगा। शास्त्रीय संगीत गायन, वाद्य वादन आदि की प्रतियोगिताएं होंगी जिसमें सितार व संतूर वादन का विशेष कार्यक्रम होगा। बाद दोपहर विशाल ओपन दंगल होगा जिसमें माली की कुश्ती जीतने वाले को नकद ईनाम, गुर्ज तथा देसी घी का टीन भी दिया जाएगा। अगले दिन 5 फरवरी को सुबह की बैठक में कव्वालियों का कार्यक्रम होगा जिसमें मलेरकोटला के प्रसिद्ध कव्वाल अपने फन का प्रदर्शन करेंगे।
बाद दोपहर मशहूर गायक समां बांधेंगे। सभा के प्रबंधक विश्वनाथ बंटी अनुसार किसी भी कार्यक्रम में कोई प्रवेश फीस नहीं होगी। प्रधान नीरज गुप्ता ने कहा कि यह महोत्सव राष्ट्रीय एकता व धर्म निरपेक्षता का प्रतीक है जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु, श्रोता, दर्शक बिना भेदभाव, ऊंच नीच के भाग लेंगे तथा समाध बाबा कन्हैया लाल पर नतमस्तक होंगे।



102वां ऐतिहासिक मेला, शास्त्रीय संगीत गायन और वाद्य वादन की प्रतियोगिताएं होंगी