पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जंगल से भटककर कक्कों गांव पहुंचा सांभर

जंगल से भटककर कक्कों गांव पहुंचा सांभर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - होशियारपुर
शहर के साथ लगते गांव कक्कों में बुधवार को शिवालिक घाटी की पहाडिय़ों से भटककर पहुंचे जंगली सांभर ने जमकर उत्पात मचाया। सुबह के समय सांभर को कक्कों के साथ लगते गांव सजनां में पहले देखा गया। सांभर के पीछे पड़े कुत्तों को भौंकते देख गांववासियों की नींद खुली। आफत में फंसा सांभर कुत्तों से जान बचाने के चक्कर में भागता हुआ कक्कों गांव आ पहुंचा। कक्कों गांव में भी अफरातफरी मच गई।
कक्कों गांव के लोगों ने में सांभर के आने की सूचना वन विभाग के डीएफओ ((वन्य जीव)) सतनाम सिंह को दे दी। डीएफओ सतनाम सिंह तत्काल ही फॉरेस्ट अफसर सुखबीर सिंह के नेतृत्व में फॉरेस्ट गार्ड सतपाल सिंह, प्रेम सिंह व विक्रम सिंह जाल लेकर पहुंच गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद सांभर पकड़ा गया, जिसे जीप में डाल प्राथमिक उपचार के पश्चात ऊना रोड पर चकसाधू के नजदीक जंगल में छोड़ दिया।