मेडिकल कैंप में 172 मरीजों की जांच
गढ़दीवाला - सिविल सर्जन डा. सुरजीत सिंह के दिशा-निर्देशानुसार डा. संदीप खरबंदा भूंगा की हिदायतों के अनुसार सब सेंटर मनहोता में मोबाइल मेडिकल यूनिट टीम की तरफ से निशुल्क मेडिकल चैकअप कैंप लगाया गया। डा. मनीषा, डा. बलविंदर कौर, डा. अमरदीप सिंह, डा. निर्मल सिंह ने 172 मरीजों का चैकअप किया तथा निशुल्क दवाइयां दी गईं। इस अवसर पर हरमिंद्र कौर, हरजिन्दर कौर, सरिता शर्मा, आशा रानी, जतिंद्र, गुरजिन्दर सिंह, पुरषोतम आदि भी हाजिर थे।