पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिविल अस्पताल की सुविधाओं से वंचित परिवार चौधरी से मिला

सिविल अस्पताल की सुविधाओं से वंचित परिवार चौधरी से मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - टांडा उड़मुड़
आए दिन सरकार बयान जारी करती है कि आम जनता को सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध हैं परंतु सुविधाओं को लागू करने वाले कर्मचारियों की लापरवाही से जनता को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गांव कलौया के परिवार के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। उन्होंने परेशान होकर अपनी शिकायत सांसद संतोष चौधरी को दी है।
शिकायतकर्ता कारपेंटर का कार्य करने वाले निर्मल सिंह का कहना है कि उसकी बहु रीना रानी पत्नी गुरजिंदर सिंह को डिलिवरी के लिए 16 जनवरी की शाम को टांडा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया परंतु देर रात लगभग 11.30 बजे डा. कमलजीत डोगरा ने रीना को होशियारपुर रैफर कर दिया। होशियारपुर पहुंचने पर डा. सुरिंदर सिंह ने उनके साथ बेरुखि दिखाते हुए कहा कि जो सुविधाएं टांडा अस्पताल में है वहीं सुविधाएं होशियारपुर में है। इसलिए वह अमृतसर चले जाएं। सरकारी अस्पतालों से आहत वह जब होशियारपुर के निजी अस्पताल में गए तो 15 मिनट के बाद नॉर्मल डिलवरी हो गई। निर्मल सिंह ने अपनी शिकायत में केन्द्र मंत्री के समक्ष इसकी जांच करवाने की अपील की। संतोष चौधरी ने एसएमओ को जांच करने के आदेश दिए है। एसएमओ टांडा केवल सिंह ने कहा कि सीएमओ के दिशा निर्देशों के अधीन इस मामले की जांच की जाएगी।