पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों को दी पीली कुंगी से बचाव की जानकारी

किसानों को दी पीली कुंगी से बचाव की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - होशियारपुर
कृषि विभाग की तरफ से मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. कुलबीर सिंह दयोल की अगुवाई में डॉ. किशोरी लाल ने गांव साहरी में आत्म स्कीम अधीन किसान मेला लगाया। उन्होंने किसानों को आगामी फसलों संबंधी जानकारी दी और गेंहूं की फसल के प्रति विशेष ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि गेंहूं को पीली कुंगी का समय पर पता लगने से समय पर ही उसकी रोकथाम की जा सकती है और फसल को बचाया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने किसानों को दुश्मन कीड़े और दोस्त कीड़ों के बारे में बताया। इस अवसर पर सोहन सिंह, बलदेव सिंह, बुध सिंह, जरनैल सिंह,
तरसेम सिंह भी मौजूद थे।