- Hindi News
- बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने नशे के खिलाफ शुरू किया अभियान
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने नशे के खिलाफ शुरू किया अभियान
भास्कर न्यूज - होशियारपुर
बजरंग दल की तरफ से विभाग संयोजक शेरे पंजाब सिंह की तरफ से बुधवार को नशे के खिलाफ अभियान शुरू किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित समस्त युवाओं ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित किए और नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति सुचेत रहने की प्रेरणा करने की शपथ ग्रहण की।
शेरे पंजाब सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद हमारे प्रेरणास्रोत हैं। नशा मुक्त भारत बनाना ही बजरंग दल का लक्ष्य है, क्योंकि आज देश की जवानी को नशा खाए जा रहा है। बजरंग दल ने युवाओं को नशों से बचाने के लिए कमर कस ली है। प्रत्येक शहर वासी को इसमें अपना योगदान डालना चाहिए। इस मौके पर जिला संयोजक विशाल वर्मा, सहसंयोजक संजीव चौहान मिंटा, जिला उपाध्यक्ष नीरज हंस, बोनी आदिया, रीव, मनी, इंद्रपाल सिंह कोहली, बग्गा, राहुल, नीरज, बलजिंदर, पिंटू, चन्ना, दीपू, अंकुश, जीवन, निम्मा, मोनू सहित भारी संख्या में युवा उपस्थित थे।