- Hindi News
- सेंट सोल्जर स्कूल में ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी
सेंट सोल्जर स्कूल में ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी
माहिलपुर - सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल सुखविंदर कौर की अध्यक्षता में एएसआई महेश चंद्र और हैड कांस्टेबल सुरिंदर सिंह ने बच्चों को ट्रैफिक नियमों और ट्रैफिक सिग्नल के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि हमें ट्रैफिक नियमों की पालना करनी चाहिए। इस मौके पर ट्रैफिक जागरूकता कमेटी बनाई गई जिसके इंचार्ज अध्यापक उपिंदर सिंह, महिंदर सिंह और सुमित्रा देवी को बनाया गया। कमेटी में छात्र नरिंदर महे, मोहित चौहान, प्रदीप सिंह, अमनदीप सिंह, पवनदीप, हरमन सिंह को शामिल किया गया है।