कांस्टेबल के कमरे से नकदी चोरी
भास्कर न्यूज - होशियारपुर
पीआरटीसी जहानखेलां में ट्रेनिंग कर रहे कांस्टेबल रघुवीर सिंह के कमरे से दिन दहाड़े ताले तोड़ कर नकदी चुरा ली गई।
थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में रघुवीर ने बताया कि 28 जनवरी को सुबह दस बजे वह अपने साथियों के साथ क्लास रूम में गया था। कमरे को ताला लगाकर गया था। बाद दोपहर लौटा तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। जांच में पता चला कि कमरे से एक मोबाइल व 48 हजार रुपए की नकदी गायब थी।
विजय नगर घर के बाहर खड़ी कार चोरी
होशियारपुर - सोमवार रात विजय नगर इलाके में घर के बाहर खड़ी कार चोरी हो गई। मालिक हरमिंदर सिंह ने बताया कि उसने अपनी कार एचआर 01 -0163 घर के बाहर खड़ी थी। रात में चोरों ने चोरी कर ली। मॉडल टाउन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।