- Hindi News
- गांधी जी के दर्शाए अहिंसा के मार्ग पर चलें
गांधी जी के दर्शाए अहिंसा के मार्ग पर चलें
भास्कर न्यूज - होशियारपुर
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 67वीं पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्घांजलि समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रपिता के चरणों में श्रद्वासुमन अर्पित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की आजादी की लड़ाई में अहम योगदान दिया था। उन्होंने अहिंसा व सत्याग्रह के मार्ग पर चलकर अंग्रेजी हुकूमत को भारत छोडऩे के विवश कर दिया था। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शपथ ग्रहण की कि बापू गांधी जी के दर्शाए सत्य, अहिंसा, एकता व सदभावना के मार्ग पर चलकर हर तरह के भेदभाव से उपर उठकर राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर ‘रघुपति राघव राजा राम पति पावन सीता राम’ की धुन का सामूहिक गान भी पेश किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डॉ. रणजीत सिंह, विनोद कुमार बोदी, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश मरवाहा, मदन लाल बद्धन, पूर्व पार्षद सुरिंदर पाल शिंदा, चौ. अमरजीत, लाल चंद भट्टी, पं. ओमकार नाथ, स. सरवण सिंह, मदन शर्मा, खजान सिंह, जय प्रकाश शर्मा, रवि कुमार बब्बलू, हरमेश लाल कोरा, परमजीत सिंह पम्मा, जैसन मैथ्यू, चिंटू हंस, रवि सिंह, पटियाल, नवराज रंधावा, कमल भट्टी, राकेश मोहन सैनी, गिरदारी लाल वालिया, पलविंदर सिंह, अमित कुमार, राम लुभाया, हरमिंदर सिंह, एमपी कमल कटारिया, मुकेश डाबर, ठाकुर कश्मीर सिंह और विक्की आदि उपस्थित थे।
महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित
होशियारपुर। महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए मिनी सचिवालय में समारोह का आयोजन किया। इस दौरान डीसी तनू कश्यप ने महात्मा गांधी जी के चित्र पर फुल मालाएं अर्पित की। पुलिस की टुकड़ी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को हथियार उल्टे करके श्रद्धांजलि दी। समारोह में एडीसी ((ज)) हरमिंदर सिंह, एसडीएम कैप्टन करनैल सिंह, एसपी ((हेडक्वार्टर)) दिलबाग सिंह गिल, पुलिस के अधिकारियों तथा सरकारी कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। एडीसी तनू कश्यप तथा उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण करके देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा देश के अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए महात्मा गांधी के दर्शाए सच, प्रेम तथा अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए उनके आदर्शों को अपनाने के लिए कहा।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुष्यतिथी पर श्रद्धासुमन अर्पित करते विधायक सुंदर शाम अरोड़ा और अन्य कांग्रेसी वर्कर।