- Hindi News
- पंजाब स्टेट स्पेशल ओलंपिक में आशा किरण स्कूल के बच्चों ने जीते आठ गोल्ड मैडल
पंजाब स्टेट स्पेशल ओलंपिक में आशा किरण स्कूल के बच्चों ने जीते आठ गोल्ड मैडल
भास्कर न्यूज - होशियारपुर
जगजीत सिंह सचदेवा आशा किरण स्पेशल स्कूल जहानखेलां के विद्यार्थियों ने लुधियाना में हुई 16वीं पंजाब स्टेट स्पेशल ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीते। बुधवार को स्कूल में आयोजित समारोह में डीसी तनु कश्यप ने उन्हें सम्मानित किया। आशादीप वेल्फेयर सोसायटी के पूर्व प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा ने बताया कि 16वीं पंजाब स्टेट स्पेशल ओलंपिक के एथलेटिक्स प्रतियोगिता में होशियारपुर के खिलाडिय़ों ने आठ गोल्ड, चार सिल्वर और 10 कांस्य पदक जीते। बैडमिंटन में सन्नी ने गोल्ड और वॉलीबाल की टीम ((सुखविंदर, सन्नी, सन्नी कुमार, मनीष कुमार जसवीर)) ने चैंपियन ट्राफी पर कब्जा कर गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा कुशन शर्मा ने 100 मीटर दौड़ और शॉटपुट में सिल्वर मेडल, दीपक सैनी ने 50 मीटर वॉक में गोल्ड और स्टैंडिंग लांग जंप में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। सोनिया ने सॉफ्टबाल में कांस्य और 50 मीटर वॉक में गोल्ड मेडल, रोहित कुमार ने 100 मीटर में कांस्य और रनिंग लांग जंप में गोल्ड मेडल, रोबिन ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य और रनिंग लांग जंप में सिल्वर मेडल, मनदीप ने 50 मीटर दौड़ में गोल्ड और सॉफ्टबाल में कांस्य पदक, कर्ण ने 100 मीटर वॉक में कांस्य और सॉफ्ट बाल में गोल्ड मेडल, चाहत ने 100 मीटर दौड़ और 400 मीटर वॉक में गोल्ड मेडल, हरजीत ने 200 मीटर दौड़ में कांस्य और 400 मीटर वॉक में गोल्ड मेडल, नरोत्तम ने 100 मीटर दौड़ और 200 मीटर दौड़ में कांस्य, तथा विक्की ने रनिंग लांग जंप और शॉटपुट में कांस्य पदक जीता।
अंत में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। इस अवसर पर आशादीप वेल्फेयर सोसायटी के सचिव मलकीत सिंह मेहरू, हरीश ठाकुर, मस्तान सिंह ग्रेवाल, डॉ. जेएस दर्दी, बीके मेहता, बीआर सैनी, अशोक ओहरी, रजनी ओहरी, निर्मल सिंह बोलिना, राम आसरा, केएल जंजुआ, प्रिं. शैली शर्मा आदि सहित कई लोग भी मौजूद थे।
आशा किरण स्कूल के स्पेशल बच्चों को सम्मानित करती डीसी तनु कश्यप और परमजीत सिंह सचदेवा।