पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जागरूकता रैली निकालकर कुष्ठ रोग से बचाव को किया जागरूक

जागरूकता रैली निकालकर कुष्ठ रोग से बचाव को किया जागरूक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - होशियारपुर
कुष्ठ रोग से बचाव के लिए जिला लेप्रेसी सोसायटी की ओर से विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। सिविल सर्जन डॉ. सुरजीत सिंह के अध्यक्षता में निकाली गई रैली को सीनियर सेकेंडरी स्कूल कमालपुर से सिविल सर्जन डॉ. सुरजीत सिंह ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इस मौके पर जिला लैपरोसी अधिकारी डॉ. शाम सुंदर शर्मा, जिला मास मीडिया अधिकारी अमरजीत कौर, डिप्टी मास मीडिया अधिकारी सुखविंदर ढिल्लों, बीईई रमनदीप कौर, एनएमएम पटियाला रंधावा, गुरदीप कौर, सोनिया वासूदेवा, बबीता, मनजीत कौर, बलविंदर कौर, सुरिंदर कुमारी तथा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कमालपुर स्कूल के समूह विद्यार्थी तथा पैरा मेडिकल स्टाफ तथा मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर मेल तथा फीमेल शामिल हुए। इस दौरान कुष्ट रोग के बारे में जागरुकता भरपूर लिटरेचर रिलीज किया गया और रैली में मौजूद लोगों को बांटा भी गया।
जिला लेप्रोसी अधिकारी से कर सकते हैं संपर्क
सिविल सर्जन डॉ. सुरजीत सिंह ने बताया कि कुष्ठ रोग छूत की बीमारी है तथा माईकोबैक्टीरयम लैपरे द्वारा फैलाई जाती है, जो डरोपलैट इंफेक्शन द्वारा खांसने या छीकने से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को लगती है तथा किसी भी आयु में हो सकती है। उन्होंने कहा कि सुनापन चमड़ी के नीचे की नसों की खराबी के कारण होती है। जिला लेप्रोसी अधिकारी डॉ. शाम सुंदर शर्मा ने कहा कि बहु औषधि इलाज एमडीटी कुष्ठ रोग का 100 प्रतिशत इलाज है। धागों की संख्या के आधार पर कुष्ठ रोग को कम जिरमी या बहु जिरमी कुष्ट रोग में बांटा जाता है। उन्होंने कहा कि अंगहीनता से बचने के लिए शरीर पर तेल तथा पानी की मालिश चमड़ी को खुश्क होने से बचाती है। इसके साथ ही डाक्टर की सलाह से अंगों को ठीक रखने के लिए रिकंसट्रक्टिव सर्जरी करवानी चाहिए। इसकी जानकारी के लिए जिला लेप्रोसी अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।



गढ़शंकर में ज्याणी ने दिखाई रैली को हरी झंडी

गढ़शंकर. सेहत एवं परिवार कल्याण मंत्री पंजाब सुरजीत कुमार ज्याणी ने सिविल अस्पताल गढ़शंकर में कुष्ठ दिवस पर रैली को झंडी दिखा रवाना किया। उनके साथ सांसद अविनाश राए खन्ना, विधायक सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां, एचएस बाठ, सिविल सर्जन होशियारपुर सुरजीत सिंह भी उपस्थित थे। गुरसेवा नर्सिंग इंस्टीट्यूट की छात्राओं ने हाथों में बैनर पकड़कर लोगों को जागरूक कर रही थीं।

कमालपुर स्कूल से जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सिविल सर्जन डॉ. सुरजीत सिंह।