पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूद ने संगत दर्शन कर सुनीं समस्याएं

सूद ने संगत दर्शन कर सुनीं समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर - मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद ने वार्ड नंबर 25 घंटाघर, वार्ड नंबर 3 नारायण नगर, वार्ड नंबर 8 दशमेश नगर, न्यू गोबिंद नगर, सुभाष नगर, टिब्बा साहिब में संगत दर्शन कार्यक्रम कर लोगों की समस्याएं सुनीं।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष शिव सूद, मंडल अध्यक्ष विनोद परमार व सुरेश भाटिया बिट्टू, पूर्व पार्षद सुरजीत बांगड़, ऊषा भल्ला, बलविंदर कौर, शक्ति शर्मा, अश्विनी ओहरी, नितिन गुप्ता नन्नू, अमरजीत लाडी, रामेश ठाकुर मेछी, मोहिंदर पाल अध्यक्ष व संबंधित मोहल्ला निवासी उपस्थित थे। वार्ड नंबर तीन नारायण नगर के लोगों मनजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, अवतार सिंह, मक्खन सिंह ने मोहल्ले की लाइटों व सड़कों की समस्या हल करने की मांग की। इसके अलावा वार्ड नंबर आठ दशमेश नगर में लोगों ने गलियों नालियों की समस्याओं साथ स्ट्रीट लाइट की समस्या को उठाया। तीक्ष्ण सूद ने लोगों को आश्वासन दिया की उनकी सभी समस्याओं को जल्द हल करवाया जाएगा। मौके पर जसवंत सिंह, मलकीयत, मलावा राम, दीदार सिंह, अवतार सिंह, सोहन सिंह सैनी, राकेश शर्मा, बलराज कुमार, हरदेव राज, हैप्पी, हरभजन सिंह, राजू, निर्मल कुमार, अशोक शर्मा, बलराज कुमार, सीता राम, परमजीत सिंह आदि उपस्थित थे।