पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मरूला को मिला पैनल्टी स्ट्रोक का फायदा

मरूला को मिला पैनल्टी स्ट्रोक का फायदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गढ़शंकर
परसौते में यूथ क्लब द्वारा करवाए जा रहे 10वें फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच मरूला ने नंगल कलां की टीम को हराकर जीत लिया। दोनों टीमों कड़े संघर्ष के बाद भी कोई गोल नहीं कर पाईं। मरूला ने पैनल्टी स्ट्रोक का फायदा उठाया और मैच जीत लिया।
समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश कन्वीनर पंकज कृपाल एडवोकेट ने इनामों का वितरण किया।उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को नशों का त्याग कर खेलों की ओर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इस अवसर पर सरपंच कुलविंदर कौर, महासचिव पंजाब कांग्रेस किसान सैल कमलजीत संघा, अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस माहिलपुर ठाकुर बलवीर सिंह, ब्लाक समिति सदस्य माहिलपुर हरविंदर संघा, जरनैल सिंह, सतनाम सिंह, अध्यक्ष यूथ क्लब जतिंदर कुमार, उपाध्यक्ष राज कुमार, अशोक कुमार, बलविंदर कुमार, वासुदेव पूर्व सरपंच परसौते कुलविंदर सिंह इत्यादि उपस्थित थे।



परसौते गांव में यादगारी फोटो में पंजाब प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के पंजाब प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश कन्वीनर पंकज कृपाल एडवोकेट खिलाडिय़ों के साथ।