पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला

प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैलाखुर्द - गांव पेंसरा स्थित सिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला। पांच प्यारों की अध्यक्षता में निकाले गए नगर कीर्तन में पालकी को फूलों से सुशोभित किया गया था। इस दौरान कीर्तनी जत्थों ने संगत को गुरुबाणी कीर्तन से निहाल किया। नगर कीर्तन गांव डानसीवाल, पक्खोवाल, भरोवाल, बठ्टलां, बस्सीवाल गांवों से होते हुए देर शाम गांव पेंसरा गुरुद्वारा साहिब में पहुंची। इस मौके पर सरपंच परमिंदर सिंह, मिंदर सिंह, छौंका सिंह, गुरमीत सिंह, मनजिंदर सिंह, गुरनेक सिंह, गुरदीप सिंह, हरविंदर सिंह व अन्य शामिल थे।