पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव मूनक खुर्द में पशु भलाई शिविर लगाया

गांव मूनक खुर्द में पशु भलाई शिविर लगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टांडा उड़मुड़ - डिप्टी डायरेक्टर डॉ. गुरजीत सिंह मुलतानी के दिशा-निर्देशों में वेटरनरी अधिकारी डॉ. भारत शरण टंडन के नेतृत्व में गांव मूनक खुर्द में एक दिवसीय पशु भलाई शिविर लगाया गया। गांव मूनक खुर्दं, मूनक कलां व आसपास कई गावों के किसानों ने भाग लिया। कृषि अधिकारी डा. सतनाम सिंह ने सारा वर्ष चारा उपलब्ध रखने व चारे में नाईट्रेट की मात्रा को कम करने के संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। डा. बीएस टंडन, डा. सुच्चा सिंह, अमनदीप सिंह व विशेषज्ञों ने पशु पालकों को पशुओं की बीमारियों व उनके बचाव के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर वेटरनरी अधिकारी डा. दीपक, रविंदर सिंह, परमिंदर कौर, मलकीयत कौर, शाम सिंह, रमेश चन्द्र, प्रगट सिंह, सुरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।