नशीले पाउडर सहित दो गिरफ्तार
टांडा उड़मुड़ - टांडा पुलिस ने दो विभिन्न स्थानों पर दो व्यक्तियों को नशीले पाउडर सहित गिरफ्तार किया है। एएसआई सुखविंदर ने गश्त दौरान गांव सीकरी के समीप पांच ग्राम नशीले पाउडर सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान हरदेव सिंह उर्फ सोनू पुत्र परमजीत सिंह निवासी चौटाला के रुप में हुई है। इसी तरह एएसआई सुरिंदरपाल सिंह ने खख फाटक के समीप तीन ग्राम नशीले पाउडर सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान इंद्रप्रीत सिंह हनी पुत्र सर्बजीत सिंह निवासी खर्ल खुर्द के रुप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।